लखनऊ में दिन में अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू हो गई है। किसी-किसी इलाके में ओले भी गिर रहे हैं। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। दिन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बदले मौसम के पल-पल के अपडेट्स जानिए नीचे लाइव ब्लॉग में…

Leave a Reply