DniNews.Live

‘मौसा नहीं राक्षस है, बिटिया का रेप कर फेंक दिया’:लखनऊ में मौसी बोली- 1 दिन पहले भी किया था, दवा के बहाने सुनसान जगह ले गया

‘मैं अपनी बहन की बेटी और बेटे को बचपन से पाल रही थी। डेढ़ साल पहले मैंने कुलदीप से शादी कर ली। वह रोज घर आकर दारू पीता है। एक दिन पहले मेरी दवा लेने के लिए बिटिया (मृतका) को साथ लेकर गया। कल अपने लिए दवा लाने का बहाना बनाया और बिटिया को फिर ले गया। आधे घंटे में उसने फोन किया कि कुछ लोग अल्टो कार में बिटिया को बैठा ले गए। हम लोग दौड़कर पहुंचे। मैंने पूछा कि तुमने कुछ किया है बिटिया के साथ, तो बोला मैंने कुछ नहीं किया अल्टो वाले बैठा ले गए। यह कहकर उसने मेरा गला पकड़ लिया। राक्षस ने बिटिया का बलात्कार करके छोड़ दिया…।’ इतना कहते ही नाबालिग मृतका की मौसी रोते हुए जमीन पर बैठ गई। इसके आगे कुछ नहीं बोल पाई। हम थे पोस्टमॉर्टम हाउस पर जहां 17 साल की बेटी की डेडबॉडी का पीएम हो रहा था। वहीं बाहर उसकी मौसी, मामा और भाई रोते हुए बैठे थे। घटना लखनऊ की है। 2 तस्वीरें- पूरा मामला पढ़िए- लड़की घैला पुल के पास स्थित एक कॉलोनी में अपने मौसी-मौसा के घर में रहती थी। साल-2016 में उसकी मां की मौत हो चुकी है। लड़की के पिता भी उसी कॉलोनी में रहते हैं। मौसी ने बताया- मेरे पति ने बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाया। उसके बाद कहने लगे कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। वह अपने साथ भांजी को भी ले गए। घर से निकलने के करीब 15-20 मिनट बाद पति ने भांजे के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि भांजी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। वह उनके पीछे लगे हैं। हम लोगों को जब यह बात पता चली, तो पति की बताई जगह पर पहुंचे। मैं, मेरा भाई और भांजे का पिता जब घटनास्थल (घैला पीपा पुल के पास) पर पहुंचे, तो कुछ दूरी पर देखा मेरा पति बेहोश पड़ा है। आसपास देखने पर लड़की के कपड़े पड़े थे। उसके अंडरगार्मेंट्स भी वहीं पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अब पढ़िए मौसी जो बोली- मैं अपनी बहन की बेटी को पाल रही थी। मेरे साथ मेरे बड़े भाई भी रहते हैं। मैंने बहन के दोनों बच्चों (एक बेटा- एक बेटी) को बचपन से अपने पास रखा था। मैंने डेढ़ साल साल पहले कुलदीप से शादी कर ली। वह रोज घर आकर दारू पीता है। एक दिन पहले मेरे लिए दवा लेने गया था। मुझे साथ नहीं ले गया, बिटिया (मृतका) को ले गया था। दूसरे दिन कल अपने लिए दवा का बहाना बनाया। बोला मुझे दर्द हो रहा है, चलो दवा लेकर आते हैं। मैंने कहा कि रुको मैं चलती हूं तो बोला कि नहीं तुम रहने दो, बिटिया को लेकर जा रहा हूं। बिटिया को लेकर घर से चला गया। आधे घंटे बाद फोन कर रहा है कि बिटिया को कोई अल्टो कार से उठा ले गया। हम लोग दौड़कर पहुंचे। वहां देखा तो खुद पुल के पास जमीन पर पड़ा था। बिटिया के सारे कपड़े अंडरगार्मेंट्स सहित पड़े थे। मैंने पूछा कि तुमने कुछ किया है बिटिया के साथ, तो बोला मैंने कुछ नहीं किया। मैंने फिर जोकर देकर पूछा कि तुमने ही कुछ किया है? इस पर उसने मेरा गला पकड़ लिया। वहां पर बिटिया (मृतका) के सारे कपड़े पड़े थे, बिटिया नहीं थी। राक्षस ने बिटिया का बलात्कार करके छोड़ दिया…। इतना कहते ही वह रोते ही जमीन पर बैठ गईं। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर कर ली शादी किशोरी की मौसी ने बताया कि वह घरों में मेड का काम करके जीवनयापन कर रही थी। करीब दो साल पहले कुलदीप से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई। कुलदीप उत्तराखंड का है। उस समय वह वहीं काम करता था। उसने बातचीत के दौरान शादी की इच्छा जताई तो मैंने अपनी पारिवारिक स्थिति बताई। इस पर भी कुलदीप तैयार हो गया। करीब डेढ़ साल पहले उससे कोर्ट मैरिज कर ली। कुलदीप से एक बच्ची पैदा हुई जो अभी नौ महीने की है। हम पांचों (खुद, पति, नवजात बेटी, बहन के दोनों बच्चे) साथ रहते थे। शक होने पर पूछा गया तो गला पकड़कर दबाने लगा मंगलवार को बिटिया को साथ ले गया फिर कुछ देर में वापस आ गया। उस दिन बिटिया ने कोई शिकायत नहीं की। बुधवार को फिर डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इस उससे कहा कि साथ चल रहे लेकिन मना कर दिया। आधे घंटे बाद भांजे को कॉल करके अपहरण की बात बताई। भागते हुए पहुंचे तो नशे में पड़ा था। मन नहीं माना तो उससे बोला कि तुमने कुछ किया है, इस पर झूठ बोलने लगा। दबाव बनाया गया तो उलटे मेरा गला पकड़ लिया। वहां पर बेटी के कपड़े पड़े थे। राक्षस ने बेटी का बलात्कार करके उसे फेंक दिया…। बोली- विधवा रहूंगी लेकिन फांसी की सजा हो आरोपी की पत्नी यानी किशोरी की मौसी ने आरोपी सख्त सजा मिलने की बात कही है। उनका कहना है विधवा बनकर रह लूंगी लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ऐसे हैवान को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। इसने सभी मर्यादा को तार-तार कर दिया। इसके बाद कोई सुरक्षित नहीं है। हर गुजरने वाली लड़कियों पर रखता था गंदी नजर आरोपी की पत्नी ने बताया कि शादी के बाद उसके साथ उत्तरखंड गए थे। वहां पर उसने एक महिला से छेड़खानी की थी। उस दिन काफी बवाल हुआ था। उसके बाद उसे लखनऊ ले आए। यहां पर भी हरकत से बाज नहीं आया रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था। मोहल्ले या रास्तों से गुरजरने वाली लड़कियों को अश्लील कमेंट करता था, गंदी निगाहों ने घूरता था। अपनी नवजात बेटी का हवाला देकर कई बार समझाया कि ऐसा न करो अपनी भी बच्ची है। इस पर बोलता था कि वह अपनी है, उसके बारे गलत क्यों सोचेंगे? नहीं पता था कि वह मेरी बिटिया (मृतका) पर भी गंदी निगाह रखता था। 9 महीने की बेटी को पीटता था आरोपी कुलदीप शराब के नशे में 9 महीने की बेटी को मारता था। उसके पैदा होने पर दोष देता था। अगर कोई समझाता तो गाली देता। कुलदीप शराब के नशे में पत्नी को भी बुरी तरह पीटता। वह किसी का नहीं था। उसको मैं पहले नहीं समझ पाई। बहुत ही गंदा आदमी था। मामले में एडीसीपी नॉर्थ रिषभ रूणवाल का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। आरोप के आधार पर स्लाइड बनवाई गई। आरोपी से पूछताछ जारी है। विवेचना में धाराओं की बढ़ोतरी कर कार्रवाई की जाएगी। ——————————— ये संबंधित खबर भी पढ़िए- मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली : लखनऊ में बाइक से ले गया; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा- तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स भी मिले। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से घटनास्थल के पास गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। (पूरी खबर पढ़िए)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *