DniNews.Live

गोंडा में बाइक टक्कर के बाद दो गुटों में मारपीट:दबंगों ने गला पकड़कर पीटा, पुलिस जांच शुरू की

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार, करनैलगंज कस्बे का निवासी आरिफ अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। इस मामूली हादसे के बाद दोनों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरिफ के पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज जारी रखने पर दोनों गुटों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की चाबी लगने से हल्की चोट आई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के दौरान राहगीर भी मौके पर रुककर पूरा घटनाक्रम देखते रहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। आरिफ की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान के लिए वायरल वीडियो के आधार पर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के चलते यह मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———————————— ये खबर भी पढ़िए- गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में फूट-फूटकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की ‘नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी।’ काशी पुलिस ने यह बात गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में कही। दरअसल, गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *