कुशीनगर में सियार ने महिला की नाक काटी:युवक ने जबड़े में हाथ डालकर पटका, 9 लोग घायल, एक गंभीर

कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के करदह और हथिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह 7 से 10 के बीच में सियार के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है सुबह से अलग-अलग मौकों पर हुए हमलों में कुल नौ लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं, जबकि एक युवक का अंगूठा और एक महिला का होंठ और एक महिला के नाम काट ले गया और लोग सियार के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा और जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान सत्येंद्र यादव पुत्र नगीना यादव (20 वर्ष) ग्राम सभा हथिया, कोई ऋण देवी पत्नी रामविलास (50 वर्ष) ग्राम सभा करदह, उदयभान पुत्र रामकरण (20 वर्ष) करदह, रोशनी पुत्री रामशंकर (20 वर्ष) करदह, बिंदा पत्नी सुकई (55 वर्ष) करदह, रमाशंकर पुत्र बिहारी (60 वर्ष) करदह, जंगली (55 वर्ष) हथिया, संदीप यादव (19 वर्ष) हथिया और किस्मती देवी (50 वर्ष) हथिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती घायल उदयभान ने बताया कि वह चौराहे पर खड़ा था और पास में सियार कूड़ा खोज रहा था। उसे लगा कि जानवर भाग जाएगा, लेकिन अचानक उसने हमला कर दिया। उदयभान ने साहस दिखाते हुए बचाव के लिए सियार के जबड़े में अपना हाथ डाल दिया, मगर जानवर ने उसके हाथ को बुरी तरह जकड़ लिया। संघर्ष के दौरान उसने सियार को पटक दिया तो उसने पेट और सिर पर भी हमला कर दिया और फिर गन्ने के खेत में भाग निकला। इसी तरह 55 वर्षीय बिंदा देवी ने बताया कि वह सुबह शौच के लिए खेत गई जा रही थी तभी पीछे से सियार ने हमला कर दिया और उनका नाक का हिस्सा दांतों से काट लिया। उन्होंने बताया कि उस समय वह नाक में सोने की नथ पहनी हुई थीं, जिसे सियार अपने जबड़े में दबोच ले गया जब मैं चिल्लाई तो मेरे पति रमाशंकर ने मदद के लिए दौड़े तो उन पर भी हमला किया गया। इसके बाद उनकी रोशनी उन्हें बचाने आई तो उस पर भी सियार टूट पड़ा और उसके हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं घायल संदीप यादव ने कहा कि वह घर के बाहर खड़ा था तभी सियार ने अचानक हमला कर दिया। अपना बचाव में में उसका पंजा फट गया और हाथ में गंभीर चोट आई। बाद में ग्रामीणों ने सियार को दौड़ाकर पकड़ लिया और भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। अस्पताल और इलाज सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कुल 9 लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से दो से तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि सियार के काटने से रेबीज का खतरा होता है, इसलिए सभी को एंटी-रेबीज टीका लगाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक महिला, जिसका ओंठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग का बयान खड्डा वन रेंज अधिकारी अमृता सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। जांच में पुष्टि हुई कि सियार ने नौ ग्रामीणों को घायल किया है। विभागीय टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने हमले के बाद सियार को घेरकर मार डाला। गांव में दहशत का माहौल लगातार हमलों से करदह और हथिया गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सियार गांवों के आसपास घूमते दिख रहे थे, लेकिन समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब नौ लोग घायल हो चुके हैं, जिससे गांव में बच्चों और महिलाओं का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/MFES4qL