DniNews.Live

कानपुर देहात में निरीक्षक-उपनिरीक्षक स्तर पर तबादले:एसपी श्रद्धा पांडे ने कई थाना प्रभारियों का किया तबादला

कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। आदेश के अनुसार कई थानों की कमान बदल दी गई है।
धीरेंद्र सिंह को रसूलाबाद से डेरापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में महेश कुमार को एएचटी से हटाकर बरौर थाने का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। जयप्रकाश शर्मा को सर्विलांस सेल से हटाकर स्पेशल टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमिता वर्मा को बरौर से एएचटी थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रमेश चंद्र को पुलिस लाइन से रसूलाबाद थाने भेजा गया है। इसके अलावा, इकबाल हुसैन, अवधेश सिंह और राजेंद्र सिंह को भी पुलिस लाइन से गजनेर और रसूलाबाद सहित अन्य थानों में तैनात किया गया है। कार्रवाई का उद्देश्य पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई कार्यप्रणाली, अनुशासन और कानून-व्यवस्था के आधार पर की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और समय पर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *