DniNews.Live

हरदोई में सीवरेज, जल निकासी योजना स्वीकृत:विधायक नितिन अग्रवाल के प्रयास से 200.55 लाख रुपये मंजूर

हरदोई नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लिए सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक एवं राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से ‘सीवरेज एवं जल निकासी’ योजना के तहत 200.55 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना से शहर के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम शहर के विकास और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सहायक होगा। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह योजना शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नगर के कई मोहल्लों में जलभराव और नालियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब इस स्वीकृति के बाद कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। शहरवासियों ने इस योजना के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया है। लोगों का कहना है कि योजना के धरातल पर उतरने से बरसात के दौरान होने वाली दिक्कतों से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *