DniNews.Live

संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर बच्ची की मौत:पिता-ताऊ के साथ जा रही 5 साल की मासूम, पहिए के नीचे आकर कुचली

संभल जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के बाद पहिए से कुचलकर एक बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। उक्त घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र के रुस्तमगढ़ उगिया गांव में हुई। जयप्रकाश अपने बड़े भाई जोगिंदर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से नए बन रहे मकान के लिए मिट्टी ला रहे थे। इस दौरान जयप्रकाश की पांच वर्षीय बेटी खुशी पाल भी ट्रैक्टर पर बैठी थी। अचानक झटका लगने से खुशी ट्रैक्टर से नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य बच्ची के शव को घर वापस ले आए। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक खुशी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *