DniNews.Live

सवायाजपुर-शाहाबाद में गंभीरी-सुखेता नदियों पर पुल निर्माण को मंजूरी:हरदोई में 28.98 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो नए दीर्घ सेतु

सवायाजपुर और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात मिली है। शासन की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोनों क्षेत्रों में एक-एक दीर्घ सेतु के निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इन पुलों के निर्माण पर कुल 28 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च होंगे। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं से नदियों व नालों पर पुलों का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। सवायाजपुर क्षेत्र में सिमरिया-अलियापुर-बानामऊ बेहटा मार्ग पर गंभीरी नदी पर 1333.46 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 466.71 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। वहीं, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिरोमणनगर में सुखेता नदी पर बने जर्जर पुल के समानांतर नया पुल एवं पहुंच मार्ग बनाने के लिए 1564.40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके सापेक्ष 547.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। प्रस्तावित पुलों से आवागमन सुगम होगा और बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलेगी। शाहाबाद क्षेत्र में भी पुल निर्माण से स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *