वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं समय पर ही संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 70 प्रतिशत छात्रों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी भी 30 से 40 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की है। डॉ. सिंह ने संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते सभी छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। फॉर्म न भरने की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय ही जिम्मेदार होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद अधिकांश विषयों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। पिछले बृहस्पतिवार को भी लगभग आधा दर्जन विषयों के नतीजे जारी किए गए। जौनपुर और गाजीपुर जिलों के संबद्ध कॉलेजों को परीक्षाओं की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शैक्षणिक सत्र को नियमित रखा जा सके।

Leave a Reply