क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की लव स्टोरी:लुधियाना के कारोबारी मंगेतर बोले- पार्टी में मिले, 4 साल में दोस्ती-प्यार हुआ, अमृतसर में कल शादी

अमृतसर में रहने वाले इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की डॉक्टर बहन कोमल शर्मा और लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय कल अमृतसर में शादी करेंगे। यह चट मंगनी पट ब्याह नहीं बल्कि लव कम अरेंज मैरिज होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले। फिर सोशल मीडिया पर जुड़े। उनके बीच लंबी बातचीत हुई। जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ। 4 साल चली इस लव स्टोरी के बाद घरवालों की रजामंदी से अब दोनों शादी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोमल से मिलने तक लोविश को ये तक पता नहीं था कि वह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन है। लुधियाना में शगुन कार्यक्रम के बाद लोविश ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में अपनी व कोमल की पूरी लव स्टोरी बताई…..। कोमल-लोविश की पूरी लव स्टोरी… शिमला में सगाई, लुधियाना में शगुन, अमृतसर में शादी
कोमल और लोविश की सगाई शिमला में हुई थी। इसका पता तब चला जब अभिषेक ने बहन की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद 30 सितंबर को दोनों की लुधियाना में सगाई हुई। जिसमें एशिया कप से लौटे भाई अभिषेक शर्मा के साथ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हुए। अब 3 अक्टूबर को दोनों की अमृतसर में शादी होगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/VajwfdK