पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद जो डायरी चर्चा का विषय बनी थी, उसका राज अब खुल गया है। डायरी 24 अक्टूबर की रात को मुस्तफा फैमिली ने सहारनपुर में पंचकूला पुलिस को सौंपी थी। डायरी में करीब 10 नोट दर्ज मिले हैं। पंचकूला SIT की जांच में सामने आया है कि अकील की डायरी में भी वैसा ही कुछ लिखा मिला, जो अकील ने अपनी वीडियो में कहा था। 27 अगस्त को अकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसकी डायरी में कुछ कंट्राडिक्टरी (विरोध में) भी लिखा हुआ मिला है। SIT टीम अब अकील की हैंड राइटिंग का मिलान करवाएगी। 7 घंटे क्राइम सीन की जांच के दौरान SIT टीम और फोरेंसिक की टीम को अकील के कमरे से ऐसी चीजें भी बरामद हुईं, जिनका ड्रग्स से जुड़ी होने का संदेह है। पुलिस इन वस्तुओं की भी फोरेंसिक जांच करवाएगी। अकील अख्तर की डायरी में मिले 10 नोट में से 2 में खुद की नशे की लत के बारे में दर्ज किया है। कुछ में नॉर्मल चीजें लिखी गई हैं। जो अहम बात है वह यह है कि डायरी में लिखा है कि ये लोग में मुझे रास्ते से हटा सकते हैं। इसके अलावा हर नोट लिखने से पहले डेट दर्ज की गई है। सरकारी रिकॉर्ड से लेंगे राइटिंग सैंपल
डायरी में मिले हर नोट की हैंड राइटिंग को मैच करवाने के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस अभी सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज अकील अख्तर की हैंड राइटिंग के सैंपल लिए जाएंगे, जिसमें उसकी एग्जाम कॉपी, फॉर्म, बैंक अकाउंट सिग्नेचर जैसे दस्तावेज से सैंपल लिए जा सकते हैं। 2 लैब में भेजे विसरा सैंपल
पोस्टमॉर्टम की सही स्थिति पता करने के लिए विसरा सैंपल व बॉडी पार्ट को 2 लैब में भेजा गया है। 2 दिन पहले ही लैब में ये सैंपल सबमिट किए गए हैं। इसके साथ टीम ने 6 सवाल भेजे हैं, जिन पर जवाब केस की जांच में सहायक हो सकते हैं। मोबाइल की बरामदगी अहम
SIT ने मौत के 10 दिन बाद भी वह मोबाइल बरामद नहीं किया है, जिससे बनी वीडियो के कारण ही मुस्तफा फैमिली को कत्ल का आरोपी बनाया है। 26 अक्टूबर यानी संडे को मुस्तफा फैमिली अपने पंचकूला आवास पर पहुंचेगी। उसके बाद उस मोबाइल के बरामद किए जाने की संभावना है। इसके अलावा कुछ दूसरी डिवाइस भी SIT द्वारा बरामद की जानी हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढे़ं… पंजाब पूर्व DGP के बेटे के लिए अंतिम दुआ:वड़िंग बोले- मुस्तफा परिवार पाक साफ होकर आएगा, अकील मानसिक तनाव में था पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को अंतिम दुआ हुई। मलेरकोटला स्थित घर में परिवार, नेताओं और लोगों ने कुरान की आयतों के जरिए दुआ की। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/OlKnHfY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply