DniNews.Live

अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम:कैपिटल चौराहे पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई बीजेपी नेता करेंगे नमन

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वही आज भाजपा मुख्यालय के पास मौजूद कैपिटल चौराहे पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और लोधी समाज के वरिष्ठ लोग अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वीरांगना के बलिदान को किया जाएगा याद कार्यक्रम में वक्ता वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया जाएगा। समाज के लोगों की रहेगी मौजूदगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *