DniNews.Live

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:टैंकर ने 3 युवकों को रौंदा, 100 मीटर घसीटा; गैस के लिए सुबह से लग रही लाइन

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी दूध से भरे टैंकर ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। तीनों गाड़ी में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। लालबंगला सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एडीएम आपूर्ति समेत कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मंडी पहुंचे और 10 से अधिक दुकानों, गोदामों और घरों में छापेमारी की। कानपुर में ईद की नमाज इस बार दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में पहली शिफ्ट की नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट की नमाज सुबह 9:30 बजे होगी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… बच्ची से रेप-मर्डर का तीसरा आरोपी एनकाउंटर में घायल: कानपुर में इंस्पेक्टर पर बदमाश ने फायरिंग की, 2 आरोपी पहले से अरेस्ट कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पर फायरिंग की, लेकिन गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी और वह सुरक्षित बच गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले बिधनू सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… टैंकर ने 3 दोस्तों को रौंदा, 100 मीटर घसीटा:कानपुर में लाश रखकर 3 घंटे हंगामा, हाईवे पर 10Km लंबा जाम लगा कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी दूध से भरे टैंकर ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। तीनों गाड़ी में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने क्रेन से टैंकर हटाने की कोशिश की, तो परिजन उसके नीचे लेट गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें हटाया। हाईवे पर करीब 10 Km लंबा जाम लग गया। करीब 3 घंटे तक हंगामा चला। हादसा गुरुवार दोपहर घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:कैंट एरिया में जलता देख यात्री ने सूचना दी, बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 2 किमी दूर दिल्ली-प्रयागराज रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार रात पांच किलो का गैस सिलेंडर जलता मिला। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की सूचना पर पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची। पास ही एक बैग पड़ा था, जिसमें कपड़े, बर्तन, झूला, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य सामान मिले हैं। आधार कार्ड प्रतापगढ़ के ओम प्रकाश मिश्रा (52) का है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान बैग गिरने से सिलेंडर फटा होगा, जिससे उसमें आग लग गई। प्रयागराज जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से बैग गिरने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…. नवरात्रि पर बारादेवी और तपेश्वरी मंदिर में लंबी लाइन:कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने किए दर्शन, घट स्थापना के 8 मुहूर्त चैत्र नवरात्रि आज गुरुवार से शुरू हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारादेवी मंदिर और तपेश्वरी माता मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे। हाथों में पूजा की सामग्री, चुनरी और नारियल लिए श्रद्धालु माता के जयकारों के बीच लाइन में लगे नजर आए। घरों में भी कलश स्थापना, चौकी स्थापना और अखंड ज्योति के साथ नवरात्रि पूजन शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर… लालबंगला सब्जी मंडी में गैस रिफिलिंग पर बड़ा छापा:घर, गोदाम और दुकानों से 46 अवैध सिलेंडर बरामद, दुकानें बंद कर भागे लोग कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एडीएम आपूर्ति समेत कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मंडी पहुंचे और 10 से अधिक दुकानों, गोदामों और घरों में छापेमारी की। इस दौरान 46 अवैध सिलेंडर और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने मौके से जब्त सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में गैस पैनिक के बीच 400 लोगों की लाइन:पुलिस गैस बटवाने पहुंची, लोग बोले- आधी गाड़ी आ रही है क्या ब्लैक हो रही है कानपुर में गैस की किल्लत लगातार चल रही है, लोग सुबह 5 बजे से सिलेंडर लाकर लाइन में आकर खड़े हो जाते है। लोगों आरोप है – भगवत दास गैस एजेंसी पर गैस की आधी गाड़ी आती है। हालांकि ग्राहकों ने गैस की कालाबजारी होने की बात कही है। इसकी वजह से समस्या लगातार बनी हुई है। लेकिन प्रशासन का दावा- गैस की कालाबाजारी पर रोक लगा रहे है। सभी को गैस दी जा रही है। गैस पैनिक के बीच लोग कानपुर में लाइन लगाए हुए खड़े हुए मिले, इस बीच गैस के लिए परेशान लोगों से बात की। पढ़ें पूरी खबर… बड़ी ईदगाह में दो शिफ्टों में ईद की नमाज होगी: कमेटी की अपील- सड़क पर न पढ़ें, ईदगाह के भीतर पहुंचाने के लिए 250 वालंटियर लगाए कानपुर में ईद की नमाज इस बार दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में पहली शिफ्ट की नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट की नमाज सुबह 9:30 बजे होगी। ईदगाह कमेटी ने नमाजियों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। साथ ही साफ कहा है कि नमाज ईदगाह परिसर के भीतर ही अदा की जाए और सड़क पर कहीं भी जानमाज न बिछाई जाए। बड़ी ईदगाह कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इमरान ने बताया कि दोनों शिफ्ट मिलाकर करीब 3 लाख से अधिक लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। कानपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। पहली शिफ्ट में ही ईदगाह के भीतर एक लाख से अधिक नमाजियों के पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… वृद्धा को 6 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 21 लाख वसूले:साइबर ठग बोले- तुम आतंकियों के साथ मिली हो, जेल भेजा जाएगा मैं गुजरात पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं। गुजरात में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। जांच में सामने आया है कि तुम उग्रवादियों और आतंकियों के साथ मिली हो। तुम्हें जेल भेजा जाएगा। घर सील कर दिया जाएगा। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तुम्हें अपने मोबाइल का कैमरा ऑन रखना होगा। कुछ इस तरह की बातें कह कर कानपुर के किदवई नगर निवासी वृद्धा को साइबर ठगों ने 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख रुपए वसूल लिए। पढ़े पूरी खबर….

22 मई से जनगणना, पहले चरण में गिने जाएंगे मकान:पहली बार डिजिटल और जाति की भी होगी गिनती, पूछे जाएंगे 33 सवाल कानपुर में 22 मई से जनगणना का पहला चरण शुरु होगा। 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना की जाएगी। इस दौरान यह जाना जाएगा कि जिले में कितने मकान हैं। इसके अलावा दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरु होगा, जिसमें नागरिकों की गणना की जाएगी। पहली बार जनगणना में जातियों को भी देखा जाएगा। यह आंकड़ा भी तैयार होगा कि किस जाति के कितने नागरिक है। जनगणना में लगे कार्मिकों को सीएमएमएस पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड करना होगा। देश में पहली बार जनगणना को डिजिटल स्वरुप में किया जा रहा है। कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… तेजस एक्सप्रेस से गांजा सप्लाई, 3 तस्कर अरेस्ट:ट्रॉली बैग में मिला 50 किलो गांजा, चेकिंग से बचने के लिए गैंग में की शामिल कानपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला समेत 3 तस्करों को अरेस्ट किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करते थे। तस्कर तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने ट्रॉली बैग में गांजा छिपा रखा था। चेकिंग से बचने के लिए गैंग में एक महिला को भी शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर….

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *