अभिषेक हत्याकांड…3 लाख में किया था हत्या का सौदा:अलीगढ़ में पुलिस ने बाइक शोरूम मालिक की हत्या का किया खुलासा, एक शूटर को किया गिरफ्तार

अलीगढ़ में 26 सितंबर को खेरेश्वर चौराहे पर हुई टीवीएस शोरूम संचालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले शूटरों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस को बताया है कि कथित महामंडलेश्वर व उसके पति ने ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने 3 लाख रुपए में हत्या का सौदा तय किया था और आरोपियों को 1 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके साथी ने ही शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता को गोली मारी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है..

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/IQ1q94C