DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Argentina Election | ट्रंप के करीबी माइली की अर्जेंटीना में ऐतिहासिक जीत, विपक्षी पेरोनिज्म का अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन, मुक्त बाजार सुधारों का रास्ता साफ

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली ने रविवार को मध्यावधि चुनावों में अपनी पार्टी की निर्णायक जीत को देश के लिए एक “महत्वपूर्ण मोड़” बताया और राज्य के आकार को कम करने और अर्थव्यवस्था को नियंत्रणमुक्त करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। फ्रांस 24 के अनुसार, मिली की ला लिबर्टाड अवांज़ा (LLA) पार्टी ने कई असफलताओं से उबरते हुए कांग्रेस की सीटों के लिए 40.84 प्रतिशत वोट हासिल किए, जिससे विपक्षी दलों को काफ़ी पीछे छोड़ दिया गया, जिस पर चिंतित निवेशकों की कड़ी नज़र थी।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य दबाव, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी युद्धपोत तैनाती को बताया ‘नया युद्ध’

55 वर्षीय राष्ट्रपति ने ब्यूनस आयर्स में एक विजय रैली के दौरान समर्थकों से कहा, “आज हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गए हैं, आज एक महान अर्जेंटीना का निर्माण शुरू हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि देश उस दिशा में आगे बढ़ेगा जिसके बारे में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह “अर्जेंटीना के इतिहास की सबसे सुधारवादी कांग्रेस” होगी।

अर्जेंटीना में मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति माइली की पार्टी की जीत 

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने प्रमुख जिला मध्यावधि चुनाव में रविवार को अपनी पार्टी की निर्णायक जीत के साथ ही महत्वपूर्ण विश्वास मत हासिल कर लिया, जिससे अमेरिका की ओर से अरबों डॉलर के समर्थन के साथ कठोर मुक्त बाजार नीतियों को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता मजबूत होने की संभावना है।
स्थानीय मीडिया पर बताए जा रहे आंकड़ों के अनुसार माइली की सत्तारूढ़ ‘ला लिबर्टाड अवांजा पार्टी’ ने राष्ट्रीय चुनाव में 40 प्रतिशत वोट हासिल किए।

विपक्षी गठबंधन पेरोनिज्म को 31 प्रतिशत वोट 

मीडिया के अनुसार 97 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है।
दूसरी ओर वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले विपक्षी गठबंधन पेरोनिज्म को 31 प्रतिशत वोट मिले हैं। जानकारों का कहना है कि यह बीते वर्षों की तुलना में गठबंधन का सबसे खराब प्रदर्शन है।
माइली ने ब्यूनस आयर्स में स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा कि रविवार को आए नतीजों के बाद संसद के निचले सदन में उनकी पार्टी की सीट 37 से बढ़कर 101 हो गई है जबकि उच्च सदन सीनेट में ला लिबर्टाड अवांजा पार्टी के सदस्यों की संख्या में 14 सदस्यों का इजाफा हुआ है और अब कुल सदस्य 20 हो गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख वैचारिक सहयोगी माइली 

उन्होंने कहा, “अर्जेंटीना की जनता ने पतन को पीछे छोड़ दिया और प्रगति का रास्ता चुना। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने अर्जेंटीना को फिर से महान बनाने के लिए स्वतंत्रत विचारों का समर्थन किया।”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख वैचारिक सहयोगी माइली का रविवार के चुनाव में बहुत कुछ दांव पर था।

इसे भी पढ़ें: अखंड भारत के शिल्पकार पटेल को श्रद्धांजलि! पीएम मोदी का देशवासियों से ‘एकता दौड़’ में जुड़ने का आग्रह

माइली ने दशकों के बजट घाटे और संरक्षणवाद के बाद सरकारी खर्च में कटौती की है और अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था को उदार बनाया है। इस चुनाव पर अमेरिकी की खास नजर थी।
अमेरिका ने शायद ही अर्जेंटीना के किसी विधायी चुनाव ने कभी इतनी रुचि दिखाई हो। ट्रंप ने संकेत दिया था कि यदि माइली रविवार को चुनाव में हार जाते हैं तो वह आर्थिक संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना को दी जाने वाली 20 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता वापस ले सकते हैं।


https://ift.tt/uV1UGnP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *