DniNews.Live

सहारनपुर में ईद-जुमा अलविदा से पहले पुलिस का कड़ा निरीक्षण:SSP समेत अधिकारियों ने ईदगाह का जायजा लिया, सुरक्षा रहेंगे कड़े इंतजाम

सहारनपुर पुलिस प्रशासन आगामी ईद-उल-फितर और जुमा अलविदा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार देर रात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी अभिनंदन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव और सीओ नगर प्रथम अमित कुमार ने हल्की बूंदाबांदी के बीच थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर और उसके आसपास की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खासतौर पर भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने, बैरिकेडिंग मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह गंभीर दिखाई दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और ट्रैफिक पुलिस को लगातार सक्रिय रहने को कहा गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *