DniNews.Live

हरदोई में ससुराल आए युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदा, लखनऊ का रहने वाला था

हरदोई में एक युवक ने लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के कनेहटा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी हकीमुद्दीन (36) के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल आया था। पुलिस के अनुसार, हकीमुद्दीन का अपनी पत्नी रुखसाना से घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के ससुर जैनुद्दीन ने बताया कि दामाद और पुत्री के बीच कहासुनी हुई थी। हकीमुद्दीन कबाड़ का काम करते थे और उनकी तीन पुत्रियां हैं। रुखसाना पिछले दो साल से अपनी तीन पुत्रियों के साथ कनेहटा में ही रह रही थीं। बुधवार शाम हकीमुद्दीन शराब के नशे में घर आए थे, जिसके बाद उनका पत्नी से झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद हकीमुद्दीन बिना बताए घर से चले गए और रात में वापस नहीं लौटे। रात करीब 11:30 बजे गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर एक युवक लखनऊ मेल के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को और स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। गांव वालों ने रुखसाना को शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पति के रूप में शव की पहचान की। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *