DniNews.Live

लखनऊ में कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार:फरार फर्म संचालक गाजियाबाद से गिरफ्तार, 11783 बोतल बरामद हुई थीं

लखनऊ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे फर्म संचालक को इंदिरानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने 9 दिसंबर 2025 को केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से लोकेशन मिलने पर टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरुष सक्सेना के रूप में हुई है। मेडिकल शॉप बंद मिली, मालिक लापता इंदिरानगर के तकरोही विहार स्थित कान्हा फार्मास्युटिकल्स के संचालक आरुष सक्सेना ने 11 अक्टूबर को आर्पिक फार्मास्युटिकल्स और इधिका लाइफसाइंसेज से कुल 11,783 बोतल कोडीन कफ सिरप खरीदी थीं। इसके अलावा रायबरेली की एक फर्म से 58 बोतल और कानपुर के कोपरगंज स्थित मेडिसिन हेल्थकेयर से 10 बोतल सिरप भी खरीदी गई थी। पुलिस कर रही थी तलाश शिकायत के बाद जब औषधि निरीक्षक ने फर्म पर छापा मारा तो मौके पर संचालन नहीं मिला। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *