कुशीनगर में डांडिया कार्यक्रम बच्चों ने लिया हिस्सा:जितेंद्र मद्धेशिया बोले- छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक
कुशीनगर के हाटा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में छात्रों ने डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मद्धेशिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों से हुई। आराध्या मिश्रा, अधीरा मद्धेशिया, अनन्या सिंह, आरवी राव, आरोही सिंह, आरुषी गोंड, नंदनी गुप्ता और वात्सल गुप्ता सहित कई छात्रों ने “बम बम भोले मस्ती में डोले…” गीत पर नृत्य किया। इसके बाद सृष्टि मद्धेशिया, आकांक्षा सिंह और गरिमा चौहान ने “झमाझम नाच आजे दमादम ढोल बाजे…” गीत पर प्रस्तुति दी। छात्राओं ने “नगारे संग ढोल बाजे…” गीत पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें रीना सिंह, गीत सिंह, काजल गुप्ता, साधना मद्धेशिया, सृष्टि कन्नौजिया और शीतल गोंड शामिल थीं। कार्यक्रम का समापन नीपुण वर्मा और गीत सिंह की “ढोलिरा ढोलिरा…” गीत पर दी गई प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं और समय-समय पर ऐसे आयोजनों से उनमें प्रतिभा का विकास होता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू मद्धेशिया सहित शिक्षकगण प्रतिमा शुक्ला, हरेराम चौहान, अर्जुन गुप्ता, श्रेया बर्नवाल, दीप्ति सिंह, हीरालाल गुप्ता, खुशबू सिंह, सुनीता भारती, वाचस्पति द्विवेदी, नसिबुन खातून और प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं काजल और प्रतिभा सिंह ने किया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/NBw2V76
Leave a Reply