आगरा में गुरुवार को दिनभर तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद शाम 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। वहीं देर शाम करीब 7 बजे तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं एत्मादपुर तहसील क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले। शहर में सुबह से ही मौसम साफ रहा और दोपहर तक तेज धूप के कारण तापमान बढ़कर करीब 33°C तक पहुंच गया था। गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम बदल गया।
लेकिन शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
तेज हवाओं और बादलों के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई और यह 33°C से घटकर करीब 27°C के आसपास पहुंच गया। फिलहाल रात के समय तापमान और गिरकर लगभग 23–24°C दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव स्थानीय मौसमीय गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर हल्की दिक्कतें भी सामने आई हैं। अगले सात दिनों का मौसम

Leave a Reply