राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गईं हैं। आर्मी के हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरा। यहां से कार में सवार राष्ट्रपति वृंदावन के रेडिसन होटल पहुंची। यहां से पहले वह इस्कॉन मंदिर पहुंची। जहां राधा-श्याम सुंदर को पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मंदिर की साज-सजावट की खूब तारीफ की। इसके बाद इस्कॉन में बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी। आधा घंटा इस्कॉन में रूकने के बाद राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। तब तक साढ़े सात बजे तक बारिश भी बंद हो गई। राष्ट्रपति के मथुरा दौरे की तस्वीरें देखिए… इससे पहले वह अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं थीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा- अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था। इस पवित्र भूमि पर कदम रखना ही मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम ने उनका स्वागत किया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा था। इससे पहले वह 1 मई, 2024 को अयोध्या आई थीं। राष्ट्रपति अयोध्या में करीब 5 घंटे रुकने के बाद दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply