DniNews.Live

सुरक्षा के लिए लगाएं सीसीटीवी कैमरे:क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का सचिव रोशन जैकब ने किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव रोशन जैकब गुरुवार को गोरखपुर पहुंचीं। गोरखनाथ रोड स्थित नथमलपुर में नवनिर्मित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का उन्होंने निरीक्षण किया। सचिव ने कहा कि परिसर की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला के नवनिर्मित भवन को तत्काल शुरू किया जाए। खाद्य एवं औषधि नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिससे रिपोर्ट समय से प्राप्त हो और आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों के लिए परिसर में एक कैंटीन एवं गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाए।
निरीक्षण केदौरान सचिव ने प्रयोगशाला भवन, वहां उपलब्ध उपकरणों एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष्ट व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां की प्रयोगशाला प्रदेश के अन्य मंडलों की प्रयोगशालाओं की तुलना में काफी बेहतर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, संयुक्त आयुक्त खाद्य हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. सुधीर कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *