![]()
महोबा में अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान:शराब के नशे में हुआ विवाद, परिजन बोले- पैसे छीने; पुलिस ने भूसा विवाद बताया
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर हमला किया गया। सिलारपुरा गांव में 48 वर्षीय धर्मपाल को गांव के ही एक युवक ने डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया है। घायल धर्मपाल के पुत्र अवकेश ने आरोप लगाया कि उनके पिता खेत से लौटकर एक दुकान पर गुटखा लेने रुके थे। तभी गांव का रमेश वर्मा शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और बिना किसी कारण डंडे से हमला कर दिया। परिजनों का यह भी दावा है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने धर्मपाल के पास मौजूद पैसे भी छीन लिए। अवकेश के अनुसार, उनका कोई पुराना विवाद नहीं था और यह घटना आरोपी की दबंगई का नतीजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल धर्मपाल को नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में लगी गंभीर चोट (हेड इंजरी) को देखते हुए उन्हें तत्काल झांसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का पक्ष अलग है। श्रीनगर थाना प्रभारी जयचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला भूसा रखने को लेकर हुए विवाद का सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त दोनों ही व्यक्ति शराब के नशे में थे, जिसके चलते मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए रुपये छीनने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply