DniNews.Live

आजमगढ़ में खेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक:LPG संकट पर बोले- नहीं है कोई संकट, विपक्ष के लोग कर रहे हैं दुष्प्रचार

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने सर्किट हाउस में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने खेल और युवा कल्याण की समीक्षा के दौरान खेलों में प्रशिक्षण निर्माण कार्यों के साथ-साथ खेलो इंडिया और आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। आजमगढ़ पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने खेल मंत्री का जोरदार स्वागत किया। LPG का नहीं है कोई संकट
प्ले सरकार के खेल मंत्री गिरीश यादव ने गैस सिलेंडर की समस्या के सवाल पर कहा कि एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है। आज विपक्ष के लोग मुद्दा विहीन हो चुके हैं। वह लोग लगातार इस बात का दुष्प्रचार कर रहे हैं। और जनता में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं। या वही लोग हैं जो कांग्रेस के जमाने में गैस सिलेंडर सिर्फ एमपी और मा ही पाए थे। आज हमारी सरकार में जो भी व्यक्ति गैस बुक कर रहा है उसे गैस मिल रही है। सरकार के मंत्री का कहना है कि जो भी व्यक्ति कालाबाजारी करेगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है सरकार
प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव का कहना है कि प्रदेश सरकार नव वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। यह सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। आज लगातार यूपी में निवेशक आने के लिए लालायित है। पहले समाजवादी की सरकार में कोई भी निदेशक उत्तर प्रदेश आना नहीं चाहता था। सरकार के मंत्री का कहना कि सपा के राज मे सुनवाई नहीं होती थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना चाहते हुए कहा कि अखिलेश यादव टोपी लगाकर नमाज पढ़ने का काम करते हैं और वह हिंदू धर्म का लगातार अपमान करने का काम करते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ मंडल सिराजुद्दीन, मऊ के जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद और बलिया के अधिकारी जवाहर लाल यादव और आजमगढ़ के युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *