नौ महिलाओं को मिले ‘विरासत के शस्त्र’ लाइसेंस:शरद नवरात्रि पर कानपुर में जिलाधिकारी ने किए प्रदान
कानपुर नगर में शरद नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 9 महिलाओं को ‘विरासत के शस्त्र’ लाइसेंस प्रदान किए। यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2025 मंगलवार को (अष्टमी) को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। ये शस्त्र लाइसेंस उन महिलाओं को दिए गए, जिन्होंने अपने पिता, पति या ससुर की स्मृति में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। वर्षों से लंबित इन आवेदनों को इस अवसर पर स्वीकृति मिली, जिससे महिलाओं को उनके परिजनों की विरासत से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ये शस्त्र लाइसेंस केवल सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी प्राप्तकर्ताओं से इनका सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी परिस्थिति में दुरुपयोग न करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने आगे बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूत करना है। यह पहल इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाती है। इस अवसर पर विरासत शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाली महिलाएं … 1. श्रीमती जया पाण्डेय, पत्नी स्व० कृष्ण मोहन पाण्डेय 2. श्रीमती सुमन सिंह, पत्नी स्व० गजेन्द्र सिंह 3. श्रीमती उषा सिंह, पत्नी स्व० चन्दपाल सिंह 4. श्रीमती पुष्पा यादव, पत्नी श्री सत्य प्रकाश यादव 5. श्रीमती अरुणिका शर्मा, पुत्री श्री अनिल कुमार शर्मा 6. श्रीमती प्रीती सिंह, पत्नी स्व० आनन्द सिंह 7. श्रीमती हेमलता, पत्नी श्री अनिल कुमार सिंह 8. श्रीमती अलका पाण्डेय, पत्नी श्री ब्रजेश पाण्डेय 9. श्रीमती संगीता सिंह, पत्नी स्व० अजय प्रताप सिंह शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर महिलाओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी सहजता और पारदर्शिता के साथ हमें शस्त्र लाइसेंस प्राप्त होगा। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल ने हमें न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी और अधिक मजबूत बनाया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/97Cy16u
Leave a Reply