कांग्रेस ने कानपुर डीएम से की मुलाकात:फूलबाग अग्निकांड में पीड़ितों की मदद की मांग, बिजली विभाग की लापरवाही का लगाया आरोप


                 कांग्रेस ने कानपुर डीएम से की मुलाकात:फूलबाग अग्निकांड में पीड़ितों की मदद की मांग, बिजली विभाग की लापरवाही का लगाया आरोप

कांग्रेस ने कानपुर डीएम से की मुलाकात:फूलबाग अग्निकांड में पीड़ितों की मदद की मांग, बिजली विभाग की लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर के फूलबाग क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए शहर कांग्रेस ने डीएम से मुलाकात की। मंगलवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पीड़तो को मुआवजा और पुनर्वास की मांग रखी।
कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी आपबीती प्रशासन के सामने रखी। लापरवाही का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि केस्को की लापरवाही के कारण यह भीषण आग लगी, जिससे कई दुकानदारों की आजीविका पूरी तरह खत्म हो गई। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने बेटियों की शादी के लिए 20 से 25 लाख रुपए तक नकद जमा कर रखे थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। इसके अलावा फल, सब्जी और अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। शासन- प्रशासन से मदद की मांग
उन्होंने कहा कि करीब 25 परिवार इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वह संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव मदद करे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपए का मुआवजा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।
इस दौरान नरेश त्रिपाठी, मुकेश वाल्मीकि, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, किरण गुप्ता, विनोद अवस्थी, सुनील वाल्मीकि सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। वहीं, पीड़ित परिवारों में बबली, शशि, सोनी चौरसिया, सुनीता कश्यप, सनी कश्यप, राजकुमार कश्यप, दीपक, सुमन, ऊष्मा, रेनू जायसवाल, शशि वर्मा, किरण, रामदुलारी, राम कुमार गुप्ता, मैना देवी, माया देवी, प्रेम कश्यप, पप्पू, दीपक कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein