![]()
आगरा में आंधी के साथ बारिश शुरू:अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, 30km की रफ्तार से चल रही हवा
आगरा में मंगलवार मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अभी 30km की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 4 दिन से शाम को आंधी के साथ ही बारिश हो रही है। इसके चलते गर्मी ज्यादा नहीं है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.6°C की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.3°C की गिरावट आई है। मंगलवार सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह का मौसम मंगलवार सुबह से ही धूप निकल रही है। हल्की हवा चल रही है। हालांकि 4 दिन से शाम को हो रही बारिश के चलते गर्मी नहीं है। सोमवार शाम को भी तेज हवाएं चली थीं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। देर रात तक हवाएं चलती रहीं। मौसम में हुए इस बदलाव के बाद आगरा का मौसम सुहाना हो गया है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दोपहर तक मौसम खुला रहेगा। तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही आंधी आ सकती है। वहीं, 7 और 8 अप्रैल को आंधी के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply