फतेहपुर में सड़क भूमिपूजन पर भाजपा-सपा विधायकों में कहासुनी:भाजपा विधायक ने सपा विधायक को बैठने से रोका, वीडियो आया सामने


                 फतेहपुर में सड़क भूमिपूजन पर भाजपा-सपा विधायकों में कहासुनी:भाजपा विधायक ने सपा विधायक को बैठने से रोका, वीडियो आया सामने

फतेहपुर में सड़क भूमिपूजन पर भाजपा-सपा विधायकों में कहासुनी:भाजपा विधायक ने सपा विधायक को बैठने से रोका, वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क के भूमिपूजन को लेकर भाजपा और सपा विधायकों के बीच तीखी बहस हो गई। भाजपा विधायक ने सपा विधायक को यह कहते हुए पूजा में बैठने से रोक दिया कि यह उनकी विधानसभा का क्षेत्र है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खागा विधानसभा के खागा बाईपास से नौबस्ता रोड पर हो रहे भूमिपूजन के दौरान का बताया जा रहा है। जनता की मांग पर दो विधानसभाओं के बीच पड़ने वाले इस मार्ग पर 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य होना है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने सड़क के भूमिपूजन के लिए दोनों विधानसभाओं की विधायकों को आमंत्रित किया था। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव उन्हीं के द्वारा भेजा गया जानकारी के अनुसार, खागा विधानसभा से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनगंज विधानसभा से सपा विधायक उषा मौर्य को भूमिपूजन के लिए बुलाया गया था। भूमिपूजन के लिए भाजपा विधायक पहले ही बैठ गईं, जिसके कारण सपा विधायक को पीछे बैठना पड़ा। वायरल वीडियो में सपा विधायक उषा मौर्य, भाजपा विधायक से यह कहती हुई दिख रही हैं कि यह सड़क उनके विधानसभा क्षेत्र में भी आती है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उन्हें भूमिपूजन के लिए बुलाने उनके घर गए थे और वह बिना बुलाए नहीं आई हैं। वीडियो में उषा मौर्य यह भी पूछती सुनाई दे रही हैं, “क्यों जेई साहब, हमें अपमानित करने के लिए बुलाया था क्या?” वहीं, वीडियो में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान यह कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि यह उनका क्षेत्र है और वह ही पूजा करेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव उन्हीं के द्वारा भेजा गया था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein