![]()
बुलंदशहर में संगठन की असली शक्ति हैं कार्यकर्ता:अपना दल की संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा
बुलंदशहर में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक सिटी सेंटर स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। इस बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और अनुप्रिया पटेल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को मुख्य लक्ष्य बताया। भुर्जी ने जोर दिया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। जिले के विभिन्न ब्लॉकों और ग्राम स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करें। आगामी स्थानीय कार्यक्रमों और रैलियों की तैयारी के लिए भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर राजकुमार भुर्जी, खालिक अंसारी, नीरज शर्मा, प्रेम बैरागी, पुरुषोत्तम सैन, भगवत जाटव, आशुतोष मीणा हाजी सबील अंसारी, मोहित शर्मा, श्यौराज गौतम, मुन्ना अहमद अल्वी, मोहम्मद असलम, प्रतीक भारद्वाज, अंकुर पाल, डॉ. राम सिंह, हामिद अली सैफी, सतीश लोधी, लक्ष्मण भुर्जी, जितेंद्र लोधी, कपिल गौतम, गुलशन कुमार, नितिन, बब्लू, नीतू रानी, भूप सिंह प्रधान मोहम्मद जकी, हामिद अली सैफी, गोपाल शर्मा, आजाद सिंह, मोहम्मद साजिद, प्रवीन कुमार, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद फहीम, हाजी नईम, मनोज कुमार, चंद्रपाल सिंह, नवनीत शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply