![]()
दहेज लोभियों के खिलाफ काशी की बेटी पहुंची CP कार्यालय:आरोप – पति ने की जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की हल्की धाराओं में FIR, सिचाईं विभाग में है जेई
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मंगलवार को परमानंदपुर निवासी निशा सिंह ने मुलाकात की। निशा सिंह के साथ उनकी बेटी प्रिया सिंह भी थीं। निशा सिंह का आरोप है कि प्रिया के पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की पर वह बच गई और सात दिन कोमा में रहने की वजह से अब उसकी यादाश्त कमजोर हो गई है। इसपर हमने शिवपुर थाने में शिकायत किया पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अभी तक उसके पति की गिरफ्तारी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने निशा सिंह को प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। बता दें की निशा सिंह की बेटी प्रिया सिंह नेशनल वालीबॉल प्लेयर रहीं हैं। शादी के बाद से करने लगा था प्रताड़ित निशा सिंह ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर बताया – मेरी बेटी की शादी फरवरी 2024 में नाथूपुर डीएलडब्ल्यू के रहने वाले संदीप पटेल से हुई थी। संदीप गोरखपुर में सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात है। हमने शादी में 8 लाख रुपए कैश दिए थे। इसके बावजूद वह हमारी भलेखा में मौजूद जमीन भी अपने नाम करवाना चाहता था। हमारी बेटी को वह शादी के दूसरे ही महीने से प्रताड़ित करने लगा था। दूसरी लड़की से करता था बात निशा सिंह ने बताया – संदीप का दूसरी लड़की से संबंध था। मेरी बेटी ने उससे यह करने से मना किया तो वह मारपीट करता था। इसक उसने 7 जुलाई 2025 को उससे मारपीट करने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। मुझे भोर में फोन किया गया की आप की बेटी ने सुसाइड की कोशिश की है और वह AIIMS गोरखपुर में एडमिट है। मै वहां पहुंची तो बेटी की हालत गंभीर थी। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां से केजीएमयू भेज दिया गया। मेरी लड़की ने साल भर तकलीफ झेली अब न्याय चाहिए निशा सिंह ने बताया – मेरी बेटी हाई रिस्क जोन में एडमिट रही पर हमने जो शिवपुर में एफआईआर दर्ज कराई उसमें गंभीर धाराओं की जगह पुलिस ने हल्की धाराओं में एफआईए दर्ज की है। जिससे वह खुलेआम घूम रहा और मेरे बच्चे को धमकी दे रहा है। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मेरे बेटे को भी वह अपने रिश्तेदारों से मरवा चुका है। जिसकी एफआईर दर्ज है। लेकिन अब हमें न्याय चाहिए।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply