महिलाओं से छींटाकशी का आरोपी गिरफ्तार:आनंदडीह बाजार में महिलाओं को देखकर गाता था अश्लील गाने
दुर्गागंज में महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील हरकतें करने वाले युवक अनिल कुमार बिंद उर्फ राइडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चौर निवासी है। पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार बिंद आनंदडीह बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाता था। उसकी इन हरकतों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने तत्काल पुलिस टीम के साथ दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल एकता शुक्ला, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार गुप्ता और नीरज कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/WQ7APvj
Leave a Reply