सुलतानपुर में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन:नवरात्रि पर नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश
सुलतानपुर में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग सेवा प्रमुख दयाराम चौरसिया ने की। इसमें सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विभाग महिला प्रमुख प्रीति मिश्र, किशोरी विकास प्रमुख ज्योति तिवारी और विभाग मंत्री जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन विभाग महामंत्री डॉ. सुनील त्रिपाठी ने किया, जबकि अतिथि परिचय निधि सिंह ने कराया। सह संभागीय परिवहन अधिकारी अलका शुक्ला मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कन्याओं के चरण पखार कर उनका पूजन किया, उन्हें भोजन कराया और उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद भी लिया। विशिष्ट अतिथि विभाग संघ संचालक डॉ. ए.के. सिंह और विभाग प्रचारक श्री प्रकाश ने भी कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख दल बहादुर सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजीव तिवारी, विभाग संगठन मंत्री (एबीवीपी) कौतुभ, ऋषि, अखिल जी, दान बहादुर, संजय श्रीवास्तव, जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र, उमानाथ, शिखर पाठक और अनीता तिवारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शाहगंज की प्राचार्या रेखा जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस आयोजन का उद्देश्य केवल कन्या पूजन तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और संस्कारों के संवर्धन का भाव भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/atXgApQ
Leave a Reply