भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन:93 साल के थे; दिल्ली के पहले BJP अध्यक्ष, 5 बार सांसद रहे, मनमोहन सिंह को हराया था
भाजपा के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। AIIMS ने आज सुबह उनकी मौत की जानकारी दी। मल्होत्रा दिल्ली में भाजपा का एक बड़ा चेहरा थे। वे दिल्ली से 5 बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। विजय मल्होत्रा 1980 में दिल्ली के पहला प्रदेश अध्यक्ष बने थे। मल्होत्रा के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 1999 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत थी, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बड़े अंतर से हराया था। 2004 के लोकसभा चुनावों में, वे दिल्ली की संसदीय सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि कांग्रेस ने बाकी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। मल्होत्रा 40 सालों से भी ज्यादा समय तक दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति रहे और शहर में पार्टी का आधार बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/VpDKJ2Z
Leave a Reply