लखनऊ में सुब्रत रॉय के लग्जरी वर्ल्ड की सीलिंग तय:सफेद संगमरमर वाले घर पर कब्जा करेगा नगर निगम, सिर्फ मेन गेट से हो सकेगी आवाजाही

लखनऊ में सहारा समूह की 130 एकड़ जमीन पर सीलिंग की कार्रवाई नगर निगम की तरफ से होनी है। परिसर में सहारा श्री का लग्जरी महलनुमा बंग्ला, ऑफिस, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप, फायर स्टेशन, स्विमिंग पूल, हेलीपैड, थिएटर, अस्पताल, झील, क्लब, गेस्ट हाउस सहित अन्य लग्जरी सुविधाएं हैं। इनको अब नगर निगम कब्जे में लेकर परिसर को पूरी तरह से खाली कराएगा। अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम की तरफ से नोटिस दिए जाने के बाद सहारा ने इसपर जवाब दिया जिसका नगर निगम ने खंडन कर दिया। जिसके बाद से नोटिस में दिया गया समय खत्म होने के बाद एक्शन हो रहा है। सीलिंग में बंद होंगे सहारा शहर के गेट नगर निगम के संपत्ति विभाग की तरफ से सहारा शहर में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 130 एकड़ परिसर में सहारा श्री के घर में रहने कर्मचारियों, केयर टेकर और सुरक्षा कर्मियों को परिसर खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। शहर के सभी गेटों को बंद कर सीलिंग की जाएगी, सिर्फ एक गेट नगर निगम की तरफ से आवाजाही के लिए छोड़ा जाएगा। तय समय और अल्टीमेटम के बाद मेन गेट को भी बंद कर नगर निगम पूरा कब्जा खुद ले लेगा। इसके बाद यहां पर यहां पर अपने सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेगा। सुप्रीम कोर्ट में कैविएट डालेगा नगर निगम सहारा मामले को लेकर नगर निगम पूरे एक्शन मोड में है। इस दौरान विशेष सावधानी भी नगर निगम की टीम की तरफ से बरती जा रही। नगर निगम की तरफ से 170 एकड़ जमीन खाली करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट डाली जाएगी। ताकि संबंधित मामले में अगर सहारा समूह कोर्ट में जाए तो पहले नगर निगम का पक्ष सुना जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा। 1994 में लाइसेंस डीड के जरिए सहारा ने यह जमीन हासिल की थी। यहां पर आवासीय परियोजना विकसित करने के साथ में अन्य योजनाएं शामिल थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट नहीं बने। 40 एकड़ जमीन में बना लग्जरी तालाब सहारा समूह को लखनऊ में 170 एकड़ जमीन नगर निगम की तरफ से मुलायम सिंह यादव की सरकार में 1994-1995 में आवंटित की गई थी। नगर निगम की तरफ से 130 एकड़ जमीन लाइसेंस डीड के तहत दी गई थी। इसमें आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं बनानी थी, लेकिन सारा समूह की तरफ से नियम और शर्तों का उल्लंघन किया गया। इसमें सफेद संगमरमर का घर खड़ा किया गया। गोल्ड क्लास-योग्य रिक्लाइनिंग सीटों वाला एक मॉडर्न थिएटर, 5,000 लोगों की क्षमता वाला एक सभागार और परिसर छोड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए हवाई अड्डे जैसे सामान स्कैनर हैं। ———————— ये खबरें भी पढ़िए… लखनऊ में सहारा शहर को किया जाएगा सील:अगले महीने चल सकता है बुलडोजर, साम्राज्य की 270 एकड़ जमीनें जब्त लखनऊ में सहारा समूह का साम्राज्य अंतिम सांसें गिन रहा है। राजनीतिक रसूख, लैविश लाइफ स्टाइल, फिल्मी और क्रिकेट के हस्तियों से शहर में रुतबा बनाने वाले सहारा श्री सुब्रत रॉय के देहांत के बाद समूह की प्रॉपर्टीज पर एक्शन में तेजी आई है। इसमें नियम और शर्तों का उल्लंघन केंद्र में है। बीते कुछ महीने इसके गवाह रहे। सहारा की संपत्तियां एक के बाद एक सरकारी विभागों की ओर से जब्त की जा रही हैं। इसमें गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन को नगर निगम अगले दो दिनों में सील करेगा। (पूरी खबर पढ़िए)

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/4iJLudD