करूर भगदड़- विजय जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे:FIR में एक्टर के खिलाफ आरोप; रोड शो की अनुमति भी नहीं ली गई

तमिलनाडु के करूर में दो दिन पहले मची भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 41 हो गया। घटना की FIR में पुलिस ने रैली के आयोजक और TVK पार्टी के प्रमुख अभिनेता विजय थलापथि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक विजय जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो। भास्कर को मिली FIR की कॉपी में लिखा है कि समय पर कार्यक्रम करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी के दौरान भारी भीड़ दिखाने के लिए विजय की करूर में एंट्री चार घंटे देरी से कराई गई। उनके समर्थक दोपहर एक बजे से ही सड़क पर धूप में खड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने बिना अनुमति के रोड शो किया। इसी से हालात बिगड़े और लोगों की जान गई। तमिल एक्टर विजय की पॉलिटिकल पार्टी TVK की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम भगदड़ मची थी। 41 मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं। 4:45 बजे करूर के अंदर थे विजय, 7 बजे रैली में पहुंचे FIR में कहा गया है कि विजय शाम करीब 4:45 बजे करूर में थे। लेकिन, उनका काफिला शाम 7 बजे रैली स्थल पर पहुंचा, तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। पुलिस ने रैली के आयोजक और विजय के करीबियों को स्थिति बिगड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने नजरंदाज किया। हालांकि, मामले में पुलिस का भी पक्षपात पूर्ण रवैया नजर आ रहा है। पुलिस ने FIR में विजय पर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। जबकि उनके तीन करीबियों पर केस किया है। वहीं, चेन्नई पुलिस ने करूर भगदड़ मामले पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार की कमेटी ने जांच शुरू की करूर भगदड़ की जांच रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अरूणा जगदीशन की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी गई है। सोमवार को रिटा. जस्टिस करूर सिविल अस्पताल पहुंचीं। घायलों की हाल जाना। वहीं, CM स्टालिन ने आज कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों के आयोजित पब्लिक इवेंट्स (रैली-सभा) के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों का करूर दौरा, पीड़ित परिवारों से मिले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने आज करूर के वेलुसामीपुरम का दौरा किया। यहीं पर भगदड़ मची थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दोनों पुथुर गांव पहुंचे। यहां के पांच लोगों की भगदड़ में हुई। इधर, रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल पर बताया गया कि घर में बम रखा है। 28 सितंबर: एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी
रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल कर बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है। TVK के वकील बोले- ये DMK की साजिश TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज हैं। इनसे साफ है कि पूरी घटना DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। हमने हाईकोर्ट में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI से जांच की मांग की है। विजय की रैली में जुटी भीड़ और भगदड़ की तस्वीरें… तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ 6 कारण, जिनकी वजह से 41 लोगों की जान गई तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए 2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं। ……………………………. तमिलनाडु भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में 41 जानें लेने वाली भगदड़ की 15 PHOTOS: विजय की रैली में गर्मी-उमस से बेहोश लोग भीड़ में दबे तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK की रैली में भारी भीड़ उमड़ने से हादसा हो गया। गर्मी और उमस से बच्चे-महिलाएं बेहोश होने लगे, इस बीच विजय ने लोगों से 9 साल की लापता बच्ची को ढूंढने की अपील की। इससे भगदड़ मच गई और 41 लोगों की मौत हो गई। 15 PHOTOS में तमिलनाडु हादसा देखिए…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/OB1XCZ2