अयोध्या में महापौर सम्मेलन जल्द:सीएम योगी महापौर और नगर आयुक्त, रामनगरी के चौमुखी विकास को लेकर की चर्चा
अयोध्या में जल्द महापौर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है। सोमवार सुबह महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान करीब 10 मिनट अयोध्या महानगर में चल रहे चौमुखी विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर निगम की टीम के काम की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महापौर सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव भी दिया। देश की सबसे स्वच्छ और विकसित नगरी बनाने पर बल मीटिंग की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने पार्षदों और महापौर से हाल चाल पूछा। महापौर ने बताया कि अयोध्या देश की सबसे स्वच्छ और विकसित नगरियों में से एक बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आता है, वह स्वच्छता, पेयजल और अन्य सुविधाओं से खुश होकर लौटता है। नगर निगम की आय पर विशेष ध्यान सीएम ने नगर निगम की आय पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने पूछा कि टैक्स के अलावा नगर निगम की आय कैसे बढ़ाई जा रही है। महापौर ने बताया कि नगर निगम की आय तेजी से बढ़ी है और सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने एक मल्टी लेवल पार्किंग और अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पांच मल्टी लेवल पार्किंग बनाई है, जिससे अच्छी खासी आय हो रही है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की टीम को सलाह दी कि खाली पड़ी जमीन का उपयोग मल्टी लेवल पार्किंग, शॉपिंग मॉल, होटल, सब्जी मंडी या अन्य ऐसे विकास कार्यों के लिए किया जाए, जिससे नगर निगम की निश्चित आय बढ़ सके। उन्होंने महापौर को अयोध्या में अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के लिए महापौर सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार और पार्षदगण भी मौजूद थे। सीएम ने टीम के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अयोध्या नगर निगम ने नगर की साफ-सफाई, यातायात, पेयजल और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस मीटिंग के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अयोध्या नगर निगम न केवल देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक नगर को विकसित करने में सक्रिय है, बल्कि आय बढ़ाने के नए और अभिनव रास्ते भी तलाश रहा है। महापौर और टीम की मेहनत से अयोध्या में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं और आने वाले समय में और तेजी से होंगे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/sXuhVOY
Leave a Reply