बड़ौत स्टेशन पर ट्रेन से कटकर RPF कर्मी की मौत:छह महीने पहले हुए थे सेवानिवृत्त, GRP ने शव निकालकर परिजनों को दी सूचना

बागपत में सोमवार रात बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से शामली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर 61 वर्षीय ब्रजलाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए 61 वर्षीय ब्रजलाल जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 54057 जो रात 9 बजे दिल्ली से शामली के लिए रवाना होती है, उसी ट्रेन की चपेट में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ब्रजलाल आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की टक्कर से ब्रजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटा आदर्श समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ महीने पहले ही आरपीएफ से हुए थे सेवानिवृत्त ब्रजलाल मूल रूप से सहारनपुर जनपद के ओजपुरा गली नंबर दो रेलवे कॉलोनी के निवासी थे और बरेली में आरपीएफ में तैनात रहे थे। कुछ महीने पहले ही वे सेवानिवृत्त हुए थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे। जीआरपी ने शव निकालकर परिजनों को दी सूचना घटना की सूचना पर जीआरपी के एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein