शाहजहांपुर के बंडा चैयरमेन समेत चार पर FIR:महिला के साथ मारपीट का आरोप, मां बोली- शादी झांसा देकर यौनशोषण


                 शाहजहांपुर के बंडा चैयरमेन समेत चार पर FIR:महिला के साथ मारपीट का आरोप, मां बोली- शादी झांसा देकर यौनशोषण

शाहजहांपुर के बंडा चैयरमेन समेत चार पर FIR:महिला के साथ मारपीट का आरोप, मां बोली- शादी झांसा देकर यौनशोषण

शाहजहांपुर में एक महिला से मारपीट के मामले में बंडा नगर पंचायत के चैयरमेन इसहाक उर्फ बड़े लल्ला सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि चैयरमेन के एक रिश्तेदार ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर पहले उसका तलाक कराया और फिर उसे पत्नी बनाकर रखा। बाद में शादी से इनकार करने पर चैयरमेन और उनके रिश्तेदारों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। बंडा थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता की मां ने एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी का निकाह करीब ढाई साल पहले पूरनपुर के एक युवक से हुआ था। बंडा निवासी इकरान ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसका तलाक करा दिया और फिर उसे अपनी पत्नी बनाकर रखने लगा। जब बेटी ने इकरान से निकाह करने को कहा, तो इकरान, उसके पिता सुल्तान, सरफराज और रिश्तेदार बड़े लल्ला उर्फ इसहाक ने इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर के अंदर बेटी के साथ मारपीट की और उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पीड़िता की मां के अनुसार, जब उनकी बेटी आरोपियों के मकान के बाहर बैठ गई, तो उन्होंने उनके बेटे को फोन कर धमकी दी कि अगर वह बेटी को वहां से नहीं ले गया, तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को जब वे थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, तो आरोपियों के राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। हालांकि, 5 अप्रैल की रात को पुलिस ने आरोपी इकरान, सुल्तान, सरफराज और इसहाक उर्फ बड़े लल्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी इकरान बंडा नगर पंचायत के चैयरमेन इसहाक उर्फ बड़े लल्ला का करीबी रिश्तेदार है। एफआईआर दर्ज होने के बाद चैयरमेन इसहाक उर्फ बड़े लल्ला ने कहा कि इकरान उनके रिश्तेदार जरूर हैं, लेकिन उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राजनीति की जा रही है। क्षेत्र का एक व्यक्ति लगातार उनके उपर आरोप लगवाकर थाने में तहरीर दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और अधिकारियों के सामने अपनी बात रखेंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein