![]()
सितंबर में आएगी LDA की ‘नैमिष नगर’ योजना::₹3000/वर्गफीट में प्लॉट, 18 गांवों की 1486 हेक्टेयर जमीन पर होगी डेवलपमेंट
लखनऊ में सस्ती दरों पर प्लॉट लेने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एलडीए सितंबर में ‘नैमिष नगर’ आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और पहले चरण में दो सेक्टरों के भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना में जमीन की कीमत करीब ₹3000 प्रति वर्गफीट रखी जाएगी, जो एलडीए की अन्य योजनाओं के मुकाबले काफी कम होगी। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। 1486 हेक्टेयर में बसाएगा नया शहर नैमिष नगर योजना को 18 गांवों की करीब 1486 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। एलडीए अब तक 150 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कर चुका है, जबकि 430 हेक्टेयर के लिए किसानों ने सहमति दे दी है। कुल मिलाकर करीब 580 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण को मिल चुकी है। बाकी जमीन सहमति के आधार पर ली जाएगी। गांवों में भी होंगे विकास कार्य एलडीए सिर्फ प्लॉटिंग ही नहीं करेगा, बल्कि जिन इलाकों की जमीन अधिग्रहण से बाहर रहेगी, वहां भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़कों का निर्माण, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, स्कूल, पार्क और श्मशान जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कम कीमत में प्लॉट का मौका अधिकारियों का कहना है कि जमीन खरीद और विकास लागत के आकलन के आधार पर प्लॉट की कीमत ₹3000 प्रति वर्गफीट से कम ही रखने की कोशिश है। ऐसे में महंगी योजनाओं में प्लॉट नहीं ले पाने वाले लोगों के लिए यह अच्छा मौका होगा। एलडीए के बीसी प्रथमेश कुमार के अनुसार, “सितंबर में योजना लॉन्च करने की तैयारी है। शुरुआत में दो सेक्टरों में रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे, जहां किफायती दरों पर प्लॉट उपलब्ध होंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply