पंजाब BJP ने चंडीगढ़ में ‘जनता की विधानसभा’ लगाई:अटवाल स्पीकर बने; चुग बोले- AAP सरकार ने बाढ़ रोकने को क्या किया, CBI जांच हो
पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के स्पेशल सेशन के बीच भाजपा ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में अपनी खुद की विधानसभा लगाई है। इसे ‘जनता की विधानसभा’ नाम दिया गया है और चरणजीत सिंह अटवाल को स्पीकर बनाया गया है। इसमें शामिल भाजपा नेताओं का कहना है कि वह जनता के साथ हो रहे धोखे, ज्यादतियों, नुकसान, बाढ़ के कारण, CAG रिपोर्ट और पैसों के हिसाब-किताब पर तथ्यों के साथ लोगों से चर्चा कर रहे हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी यहां पहुंचे हैं। इसकी शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बाढ़ में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर बने चरणजीत अटवाल ने कहा कि पंजाब में जो बाढ़ आई है, उसकी वजह नहरों की समय पर रिपेयरिंग न होना है। वहीं, सीनियर नेता तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बाढ़ रोकने के लिए क्या-क्या किया, इसका हिसाब देना चाहिए। इसकी CBI जांच भी होनी चाहिए। कार्यक्रम के PHOTOS… कार्यक्रम में नेताओं ने क्या-क्या कहा… कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HDruPij
Leave a Reply