बरेली में कुदरत का करिश्मा, तीन किडनैपर्स की मौत:गुड़गांव से अगवा मासूम सुरक्षित, पिता को घर में बंधक बनाकर बच्चों को ठिकाने लगाने जा रहे थे अपराधी


                 बरेली में कुदरत का करिश्मा, तीन किडनैपर्स की मौत:गुड़गांव से अगवा मासूम सुरक्षित, पिता को घर में बंधक बनाकर बच्चों को ठिकाने लगाने जा रहे थे अपराधी

बरेली में कुदरत का करिश्मा, तीन किडनैपर्स की मौत:गुड़गांव से अगवा मासूम सुरक्षित, पिता को घर में बंधक बनाकर बच्चों को ठिकाने लगाने जा रहे थे अपराधी

कहते हैं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। यह कहावत बरेली में उस वक्त सच साबित हुई जब गुड़गांव से अगवा किए गए दो मासूमों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि उन्हें ले जा रहे तीन किडनैपर्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने बच्चों के पिता को भी बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है। गांव के ही युवक ने रची थी साजिश
गुड़गांव में ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले मनोज का अपहरण उसके ही गांव के मनमोहन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपी मनमोहन ने मनोज और उसके दो बेटों- 3 वर्षीय लक्ष्य और 6 वर्षीय मयूर- को अगवा किया और बरेली के फरीदपुर स्थित टांडा सिकंदरपुर में अपने घर ले आया। यहाँ मनोज को बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया गया। बच्चों को शिफ्ट करने के दौरान हुआ हादसा
रविवार दोपहर करीब 3 बजे मनमोहन अपने साथियों के साथ दोनों बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने या ठिकाने लगाने के लिए बोलेरो से निकला था। तभी सीबीगंज इलाके में सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से उनकी तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में मुख्य आरोपी मनमोहन, उसके साथी विशेष यादव और सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा साथी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दबिश देकर पिता को छुड़ाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। घायल प्रिंस की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदपुर में मनमोहन के घर पर छापा मारा और वहां बंधक बनाकर रखे गए मनोज को सकुशल बरामद किया। मनोज ने बताया, “बदमाशों ने मुझे कमरे में बंद कर दिया था और बच्चों को यह कहकर ले गए थे कि उन्हें उनकी मां को सौंप देंगे। मुझे पुलिस से पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया और किडनैपर्स मारे गए।” मनोज ने जान बचाने के लिए बरेली पुलिस का आभार जताया है। एसपी सिटी मानुष पारीक का बयान
“सड़क हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बोलेरो में दो बच्चे सुरक्षित मिले। जांच में पता चला कि यह मामला किडनैपिंग से जुड़ा था। घायल आरोपी की निशानदेही पर बच्चों के पिता को भी फरीदपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की हादसे में मौत हो गई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein