[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है; बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg सिलेंडर, यूपी में PCS अफसर बोलीं- सफाईकर्मी पति संग नहीं रहना


                 मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है; बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg सिलेंडर, यूपी में PCS अफसर बोलीं- सफाईकर्मी पति संग नहीं रहना

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है; बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg सिलेंडर, यूपी में PCS अफसर बोलीं- सफाईकर्मी पति संग नहीं रहना

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी की असम रैली की है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती है। दूसरी खबर तमिलनाडु से है, जहां एक साथ 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. सुप्रीम कोर्ट में आज सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश मामले पर सुनवाई होगी। 2. असम, केरल, पुडुचेरी में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है, ये पाकिस्तानी कनेक्शन देश पर भारी पड़ता है पीएम मोदी ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक हो या 2025 का ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस ने हमेशा पाकिस्तान के ही सुर में सुर मिलाया है। उनके एजेंडे को अहमियत दी है। यह पाकिस्तानी कनेक्शन हमेशा देश पर भारी पड़ता है। पीएम की स्पीच की 3 बड़ी बातें… कांग्रेस की तथाकथित जो फर्स्ट फैमिली है, यानी कि दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार हैं। असली लैंड एटीएम तो वो हैं। इन लोगों पर नेशनल हेराल्ड घोटाला करके दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में हजारों करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का आरोप है। इस पर कोर्ट में केस चल रहे हैं। कांग्रेस असम में ऐसा कानून बनाने की बात भी कर रही है, जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वाले को भी जेल हो जाएगी। कानून में घुसपैठियों को ही पीड़ित घोषित कर देगी। पूरी खबर पढ़ें… 2. तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने सोमवार को सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। कहा कि अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। कोर्ट ने सभी दोषियों को मृतकों के परिजन को 1 करोड़ 40 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। कोविड के दौरान हिरासत में मौत का मामला: यह मामला 2020 का है। पुलिस ने मोबाइल कारोबारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखी थी। दोनों को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. योगी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को याद कर भावुक हुए, बोले- हर अंबेडकर प्रतिमा पर छत्र लगेगा गोरखपुर में सीएम योगी ने डॉ. तेज प्रताप शाही कंप्यूटर लैब एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। डॉ. शाही को याद कर योगी भावुक हो गए। रुंधे गले से उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की कहानी सुनाई। डॉ. शाही गोरखपुर के जानेमाने शिक्षाविद और समाजसेवी थे। वह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। योगी ने सोमवार को कहा- प्रदेशभर में जहां कहीं भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। साथ ही सदगुरु रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. PCS अफसर ज्योति बोलीं- तलाक होकर रहेगा, सफाईकर्मी पति के साथ रहने की अफवाह फैली थी यूपी की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या का मामला फिर से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच सुलह हो गई है। दोनों साथ रह रहे हैं। इस बारे में दैनिक भास्कर ने ज्योति मौर्या से बात की। ‘2 महीने में तलाक फाइनल होगा’: ज्योति ने इन बातों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं पता कि यह खबर कहां से फैल रही है? आलोक कौन-सा पीआर करना चाह रहे? उनका तलाक लास्ट स्टेज पर है। महज दो महीने के अंदर डाइवोर्स हो जाएगा। ज्योति बोलीं- आलोक से नो कंप्रोमाइज: आलोक से समझौते और साथ रहने की खबरों के सवाल पर ज्योति ने कहा कि ऐसा मुमकिन ही नहीं है। अब तो तलाक होने के करीब है। ज्योति मौर्या इन दिनों गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर, आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। किन लोगों को फायदा मिलेगा: पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. ट्रम्प बोले- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, ये रात कल भी हो सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकता है। अगर जरूरत पड़ी, तो यह कार्रवाई कल रात भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी युद्ध अमेरिका के मुताबिक चल रहा है और अमेरिकी सेना के पास इतनी ताकत है कि वह बहुत कम समय में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ट्रम्प बोले- जंग में पहली बार दुश्मन ने अमेरिकी विमान गिराया: ट्रम्प ने उस घटना का भी जिक्र किया, जब पिछले हफ्ते ईरान ने एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था। ट्रम्प ने कहा कि यह पूरे ऑपरेशन में पहली बार हुआ कि दुश्मन ने कोई पायलट वाला अमेरिकी विमान गिराया। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठ, सांप-मगरमच्छ का इस्तेमाल कर सकती है BSF BSF बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए मगरमच्छों और सांपों का इस्तेमाल कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 मार्च को गृह मंत्रालय ने BSF मुख्यालय को ऑपरेशनल स्तर पर सरीसृपों (मगरमच्छ और सांप) के इस्तेमाल पर विचार करने का आदेश दिया है। बॉर्डर पर दलदली हिस्से में फेंसिंग लगाना मुश्किल: भारत-बांग्लादेश की 4,096 किमी लंबी सीमा में लगभग 175 किमी हिस्सा नदी और दलदली क्षेत्र में आता है। इन इलाकों में फेंसिंग लगाना मुश्किल होता है। घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं होती रहती हैं। सीमा पर 10 सालों में 7 हजार से ज्यादा घुसपैठ हुई। पूरी खबर पढ़ें… 8. दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार: नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। गुलदस्ता रखकर भाग गया: अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रहने वाला सरबजीत है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज: लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली: शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; नीतीश कुमार 10 अप्रैल को शपथ लेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. पश्चिम बंगाल चीफ सेक्रेटरी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: कहा- मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हमले वाले दिन फोन क्यों नहीं उठाया; जांच NIA को (पूरी खबर पढ़ें) 4. सील टीम-6 ने पहाड़ों से अमेरिकी पायलट को बचाया: ईरान में 300 किमी घुसकर ऑपरेशन को दिया अंजाम, लादेन को मारने वाली यही यूनिट थी (पूरी खबर पढ़ें) 5. सोना आज ₹ 2,291 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा: इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹6,230 महंगी होकर ₹2.34 लाख प्रति किलो हुई (पूरी खबर पढ़ें) 6. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… इंसान के बाल से भी छोटा QR कोड ऑस्ट्रिया की टीयू वेन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसान के बाल से भी छोटा क्यूआर कोड बनाया है। इसका आकार 1.977 स्क्वायर माइक्रोमीटर है। इसे आयन बीम तकनीक से एक पतली परत पर तैयार किया गया है। फ्यूचर में इसका इस्तेमाल डेटा स्टोरेज, सुरक्षा और मटेरियल साइंस जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- जमीन पर हमला हुआ तो ‘INS अरिदमन’ पनडुब्बी समुद्र से दागेगी 24 मिसाइल; चीन के मुकाबले भारत का ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ कितना मजबूत 2. ‘शूद्र’ महिलाओं से संबंध बनाते थे नंबूदरी ब्राह्मण: नस्ल सुधारने के नाम पर जन्मे बच्चों से दूर रहते, केरलम की राजनीति में कितना असर 3. मंडे मेगा स्टोरी- ट्रम्प सनकी हैं या साइकोपैथ:पापा के कहने पर ‘किलर’ बने, दोस्त को छत से फेंकने पर अड़े; अब ईरान को बास्टर्ड कहा 4. ग्राउंड रिपोर्ट- क्या असम में चाय बागान मजदूर बिगाड़ेंगे BJP का खेल: 10 साल में 154 रुपए बढ़ी दिहाड़ी, ST दर्जा नहीं, खतरे में 45 सीटें 5. जरूरत की खबर- गोंद कतीरा के 11 हेल्थ बेनिफिट्स: गर्मी में बॉडी को रखे कूल, फाइबर से भरपूर, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए
🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein