[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

प्रेशर कुकर का ढक्कन फटने से किशोरी गंभीर झुलसी:सीतापुर में खाना बनाते समय हुआ हादसा, परिजन अस्पताल ले गए


                 प्रेशर कुकर का ढक्कन फटने से किशोरी गंभीर झुलसी:सीतापुर में खाना बनाते समय हुआ हादसा, परिजन अस्पताल ले गए

प्रेशर कुकर का ढक्कन फटने से किशोरी गंभीर झुलसी:सीतापुर में खाना बनाते समय हुआ हादसा, परिजन अस्पताल ले गए

सीतापुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर की ढक्कन फटने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, विजयलक्ष्मी नगर निवासी प्रदीप सिंह की बेटी प्रियंका सिंह अपनी मां के साथ रसोई में दाल बना रही थी। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर का ढक्कन तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर फटने से निकली भाप और गर्म दाल की चपेट में आकर प्रियंका गंभीर रूप से झुलस गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सहम गए। घटना के तुरंत बाद परिजन घायल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन आई है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पिता प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बेटी मां के साथ सामान्य रूप से खाना बना रही थी, तभी कुकर का ढक्कन फट गया और यह हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर रसोई में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, जैसे समय-समय पर उसकी जांच, वाल्व की सफाई और सही तरीके से ढक्कन बंद करना, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein