![]()
48 घंटे में यूपी के 10 शहरों में ओले गिरे:आज 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम
यूपी में बेमौसम बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। आंधी चलने के साथ और ओले गिरने के भी आसार हैं। वहीं, कल यानी मंगलवार से 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। पिछले 48 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। इटावा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में पिछले 3 दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश से प्रदेश का औसत तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 38 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को 38.2 डिग्री के साथ बहराइच प्रदेश में सबसे गर्म रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 3 अप्रैल को जो पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुआ था, वह कमजोर हो गया है। 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। 3 दिन यानी 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की तस्वीरें देखिए- शहरों का हाल जानिए आंधी-बारिश से किन जिलों में कितनी मौतें, जानिए आंधी-बारिश और बिजली से कानपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें
सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीएम से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। —————————— अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए…
यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply