[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, कहा- बिना साहित्य के लिए संगीत की आयु लंबी नहीं रहेगी


                 काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, कहा- बिना साहित्य के लिए संगीत की आयु लंबी नहीं रहेगी

काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, कहा- बिना साहित्य के लिए संगीत की आयु लंबी नहीं रहेगी

संकटमोचन संगीत समारोह के 103वें संस्करण का आज से आगाज हो रहा है। पहले दिन पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपने गीतों से शुरुआत की। इस बार संगीत समारोह में नए कलाकारों को सबसे अधिक मौका दिया गया है। मालिनी अवस्थी ने कहा – यह भगवान राम की कृपा है। संगीत समारोह में गायिका के साथ-साथ लेखक के रूप में पहुंची हूं। चंदन किवाड़ पुस्तक का का विमोचन हो रहा है। उन्होंने कहा कोई भी कलाकार को अगर वो साहित्य को नहीं पढ़ा तो ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा। आधुनिक युग के गायकों को मेरी सलाह है। 6 निशाओं तक लगातार होने वाले इस आयोजन में इस वर्ष कुल 45 प्रस्तुतियां होंगी। इनमें 12 पद्म अवार्डी, 21 नव प्रवेशी और शेष 12 ऐसे कलाकार हैं, जो कई वर्षों से बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। करीब 150 कलाकारों में 12 मुस्लिम भी शामिल किए गए हैं।
11 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम
संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने बताया- 45 कलाकारों में बनारस घराने के कुछ कलाकारों को भी अवसर दिया गया है। यही नहीं मुख्य कलाकारों के साथ अधिकतर संगतकार बनारस घराने के ही हैं। 6 से 11 अप्रैल तक होने वाले संगीत समारोह में प्रस्तुतियों का क्रम प्रत्येक संध्या साढ़े सात बजे से आरंभ होगा। संगीत समारोह की शुरुआत काशी की नाट्य संस्था रूपवाणी के रंगधर्मियों द्वारा नृत्य नाटिका के मंचन से होगा। इसका समापन पद्मभूषण पं.साजन मिश्र की स्वरांजलि से होगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein