[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

कमेंट करने पर अम्हेडा साहनी गांव में लाठी-डंडे चले:मारपीट का वीडियो वायरल करने पर युवक पर केस, दोनों पक्षों पर भी मुकदमा


                 कमेंट करने पर अम्हेडा साहनी गांव में लाठी-डंडे चले:मारपीट का वीडियो वायरल करने पर युवक पर केस, दोनों पक्षों पर भी मुकदमा

कमेंट करने पर अम्हेडा साहनी गांव में लाठी-डंडे चले:मारपीट का वीडियो वायरल करने पर युवक पर केस, दोनों पक्षों पर भी मुकदमा

किठौर थाना क्षेत्र के अम्हेडा साहनी गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हर्ष तोमर नामक युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, हर्ष का दावा है कि मारपीट के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं था। संजय पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम अम्हेडा साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे अक्षय पुत्र हरिओम, हरिओम, विनोद, सुनील, ओमबीर पुत्रगण धर्मपाल, हर्ष पुत्र सुनील, रवि पुत्र सहाब, देव पुत्र रवि, अशोक, नवीन पुत्रगण दफादार, राजेन्द्र पुत्र रामगोपाल, कुलविन्दर पुत्र नवीन, अनुज पुत्र अशोक सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए।
संजय के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें, उनके पुत्रों आशीष, वंश, भाई राजू पुत्र सुखबीर, अमित पुत्र रूप सिंह और वासू पुत्र राजू को गालियां दीं और लात-घूसों, लाठी-डंडों, सरियों व बलकटी से बुरी तरह पीटा। रवि ने अमित के सिर में बलकटी मारी, जिससे उसका सिर फट गया। सुनील और विनोद ने राजू पर सरियों से वार किए। संजय ने बताया कि उनकी चीख-पुकार सुनकर हर्ष, सचित पुत्रगण बब्ली और आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने उन्हें बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनके दो भी छीनकर ले गए। संजय ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है और उन्होंने उनके परिवार की दो हत्याएं भी की हैं। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein