[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

[display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”]

यूपी बोर्ड-10-अप्रैल तक छात्रों के विवरण में हो सुधार:DIOS को परीक्षार्थियों के विवरण में दिए गए निर्देश, गलतियां तत्काल ठीक कराएं


                 यूपी बोर्ड-10-अप्रैल तक छात्रों के विवरण में हो सुधार:DIOS को परीक्षार्थियों के विवरण में दिए गए निर्देश, गलतियां तत्काल ठीक कराएं

यूपी बोर्ड-10-अप्रैल तक छात्रों के विवरण में हो सुधार:DIOS को परीक्षार्थियों के विवरण में दिए गए निर्देश, गलतियां तत्काल ठीक कराएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के विवरण में सुधार के लिए कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी किया है कि परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर कोड में रही गई गलतियों को तत्काल ठीक कराया जाए। ​हिन्दी रूपांतरण की गलतियों पर विशेष ध्यान
​बोर्ड के संज्ञान में आया है कि पोर्टल पर अंग्रेजी में भरे गए नामों का हिन्दी रूपांतरण (Transliteration) कई जगह दोषपूर्ण है। सचिव ने कहा है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी कई छात्रों के शैक्षिक विवरणों में गलतियां बची हैं, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। समय सीमा और सख्त निर्देश
​परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ​10 अप्रैल तक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बचे हुए त्रुटियों से संबंधित प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। जिसे आगे क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को 10 अप्रैल तक यह प्रमाण-पत्र क्षेत्रीय कार्यालय को देना होगा कि उनके जनपद के किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में अब कोई त्रुटि शेष नहीं है। ​सचिव ने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी तथा गोरखपुर के अपर सचिवों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein