[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

2 कर्मचारी नदारद, 1 की सेवा समाप्त:मुख्य विकास अधिकारी ने डीबीटी सेंटर निरीक्षण में आदेश दिए


                 2 कर्मचारी नदारद, 1 की सेवा समाप्त:मुख्य विकास अधिकारी ने डीबीटी सेंटर निरीक्षण में आदेश दिए

2 कर्मचारी नदारद, 1 की सेवा समाप्त:मुख्य विकास अधिकारी ने डीबीटी सेंटर निरीक्षण में आदेश दिए

मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को शहर के नवाबगंज, ग्वालटोली और सर्वोदय नगर स्थित डीटीसी व डीबीटी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। ग्वालटोली स्थित डीबीटी सेंटर में तीन महीने से अनुपस्थित एक महिला कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का आदेश भी जारी किया गया। नवाबगंज स्थित डीटीसी सेंटर के निरीक्षण में सपोर्ट स्टाफ तेजस्वी उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित मिले। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कर्मचारी आयुष्मान कार्ड के डाटा अद्यतन कार्य के लिए काशीराम अस्पताल गए हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद ही वेतन जारी किया जाए। ओपीडी रजिस्टर को भी अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इस केंद्र पर सोमवार को 26 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। केंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त को सुधार करने के निर्देश दिए गए। ग्वालटोली स्थित डीबीटी सेंटर में परिसर में प्लास्टिक का कूड़ा बिखरा मिला, जिस पर नगर आयुक्त को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति पंजिका की जांच में कर्मचारी पारो पिछले तीन माह से बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर अन्य कर्मचारी की तैनाती की जाए। ओपीडी रजिस्टर में निर्धारित कॉलम के अनुसार सूचनाएं दर्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त की। चिकित्सा अधीक्षक को रजिस्टर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी पाया कि रविवार को पांच बच्चों का टीकाकरण किया गया था, जबकि सोमवार को वैक्सीनेशन अवकाश रहता है। अधिकारियों ने वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने और काउंसलिंग कक्ष का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए। सर्वोदय नगर स्थित डीबीटी सेंटर में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। ओपीडी रजिस्टर के अनुसार, सोमवार को 32 मरीजों का उपचार किया गया और 34 लोगों को डॉग बाइट का टीकाकरण लगाया गया। हालांकि, सेंटर के बाहर दवाई अव्यवस्थित रखी मिली, उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कमरे के अंदर रखने के निर्देश दिए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein