Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

अधिवक्ता अखिलेश दुबे की तबीयत बिगडी, उर्सला में भर्ती:लो ब्लड प्रेशर, हार्ट में दिक्कत बताई, गंभीर हालत में ICU में रखा गया


                 अधिवक्ता अखिलेश दुबे की तबीयत बिगडी, उर्सला में भर्ती:लो ब्लड प्रेशर, हार्ट में दिक्कत बताई, गंभीर हालत में ICU में रखा गया

अधिवक्ता अखिलेश दुबे की तबीयत बिगडी, उर्सला में भर्ती:लो ब्लड प्रेशर, हार्ट में दिक्कत बताई, गंभीर हालत में ICU में रखा गया

फर्जी रेप केस में फंसा कर रंगदारी मांगने के मामले में 8 माह से जेल में बंद कानपुर के चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे की सोमवार को हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन के मुताबिक अखिलेश दुबे को सांस लेने में तकलीफ, लो ब्लड प्रेशर व हार्ट में दिक्कत की समस्या बताई गई, जिसका इलाज जारी है। 7 अगस्त को पुलिस ने भेजा था जेल भाजपा नेता रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में अखिलेश दुबे को 7 अगस्त को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद उसके खिलाफ होटल कारोबारी सुरेश पाल से 2.50 करोड़ की रंगदारी, अवैध कब्जे की शिकायत करने पर शैलेंद्र कुमार पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने और 20 लाख रंगदारी मांगने, जूही में होटल संचालिका से रंगदरी, डकैती, ग्वालटोली थाने में वक्फ की जमीन कब्जाने, कोतवाली में कांग्रेस नेता से 10 लाख की रंगदारी के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मामलों में नहीं मिली है जमानत अखिलेश दुबे को चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। होटल कारोबारी सुरेश पाल से रंगदारी मामले में हाईकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा था कि आरोपी प्रभावशाली है, गवाहों को डरा सकता है। वहीं वक्फ की जमीन कब्जाने के मामले में भी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी है। जिस कारण वह जेल में बंद है। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम आरोपी की तबीयत बिगड़ी थी, जिस पर उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *