Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

ललितपुर के कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप:प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार, FIR दर्ज करने के दए निर्देश


                 ललितपुर के कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप:प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार, FIR दर्ज करने के दए निर्देश

ललितपुर के कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप:प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार, FIR दर्ज करने के दए निर्देश

ललितपुर में एक महिला ने जिले के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी से कोर्ट परिसर में मारपीट और छेड़खानी की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली के पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ यह घटना की। महिला ने यह भी बताया कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर राज्यमंत्री ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली महरौनी अंतर्गत मोहल्ला पुराना सौंजना रोड निवासी रेशमां बानो, याशीन खान की पुत्री, सोमवार को पचास से अधिक लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। रेशमां बानो ने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह घटना 3 अप्रैल को हुई, जब वह परिवार न्यायालय ललितपुर में अपनी पेशी पर आई थीं। दोपहर लगभग 1 बजे न्यायालय परिसर में खड़ी होने के दौरान उनकी सहेली का पति हिमांशु दीक्षित (गंज बासौदा, विदिशा, मध्य प्रदेश) अपने दोस्त सनी, रविंद्र दीक्षित और रमाकांत (चौबयाना, ललितपुर) के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रेशमां के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और अश्लील हरकतें कीं। रेशमां को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया। जब रेशमां ने मदद के लिए चिल्लाया, तो लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इस दौरान रेशमां की सोने की चेन भी गिर गई। प्रभारी राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *